करेंट अफेयर्स15/12/2020 संजय सर

0

प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया गया है easystudy  ने आप सभी पाठको के लिए बेहतर जानकारी के लिए -



ADB
 ने नौ अरब डॉलर की वैक्सीन पहल शुरू की- 
एशियाई विकास बैंक (ADB) ने कोरोना वैक्सीन के  वितरण के लिए नौ अरब डॉलर की सुविधा शुरू की है। एडीबी के अनुसार, विकासशील सदस्य देश अपने लोगों को वैक्सीन देने की तैयारी में हैं. ऐसे में उनको टीकाकरण के लिए वित्तपोषण के साथ उचित योजनाओं की आवश्यकता होगी जिससे  बैक्सीन   की प्रक्रिया को कुशलता के साथ पूरा किया जा सके.




संस्कृत विद्वान और कन्नड़ कवि बन्नंजय गोविंदाचार्य का निधन- 
संस्कृत विद्वान और कन्नड़ कवि बन्नंजय गोविंदाचार्य का 84 वर्ष की आयु में उडुपी में निधन हो गया. उडुपी, बैंगलुरू से लगभग 400किमी की दूरी पर स्थित है. 03 अगस्त 1936 को जन्मे गोविंदाचार्य वेद भाष्य, उपनिषद भाष्य, महाभारत और रामायण जैसे महाकाव्यों और पुराणों के ज्ञान में पारंगत थे.उन्होंने अपने नाम से करीब 150 पुस्तकें और संस्कृत व्याकरण के करीब 4,000 पृष्ठ लिखे. अमेरिका के प्रिंस्टन में 1979 में धर्म और शांति पर आयोजित विश्व सम्मेलन में वह भारत के ब्रांड एंबेसडर थे.



मेरिका ने फाइजर कोरोना वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दी-
फाइजर वैक्सीन को ब्रिटेन, कनाडा बहरीन और सऊदी अरब ने पहले ही मंज़ूरी दे दी है,  और अब  अमेरिका ने फाइजर कोरोना वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है. 



एक लाइन QUESTION & ANSWER  है ताकि आप लोगो को नयी जानकारी के लिए -

•    डाबर इंडिया लिमिटेड ने जिस बॉलीवुड स्टार को डाबर च्यवनप्राश का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है- अक्षय कुमार
•    जिस राज्य सरकार ने राज्य में शादी समारोह के लिए आनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है- गुजरात
•    अंतरराष्ट्रीय तटस्थता दिवस (International Day of Neutrality) जिस दिन मनाया जाता है-12 दिसंबर
•    जिस देश ने सीरम इंस्टिटयूट ऑफ इंडिया-एस.आई.आई. के साथ एक समझौते पर हस्तािक्षर किए- बांग्लादेश

•    इजरायल ने जिस देश के साथ राजनयिक संबंध स्थापित कर लिये हैं- भूटान

•    कर्नाटक के जिस प्रसिद्ध संस्कृत विद्वान और कन्नड़ कवि का 84 वर्ष की आयु में उडुपी में निधन हो गया- बन्नंजय गोविंदाचार्य

•    हाल ही में जिस देश की सेना ने सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे को गार्ड ऑफ़ ऑनर सम्मान से सम्मानित किया है- सऊदी अरब

•    वह देश जिसने फाइजर कोरोना वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है- अमेरिका

•    कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन की वजह से इस साल कार्बन डाइऑक्साइड के वैश्विक उत्सर्जन में जितने प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है- सात प्रतिशत

•    हाल ही में जिस राज्य सरकार ने सचिवालय एवं सरकारी कर्मचारियों को टी-शर्ट एवं जींस पहनकर दफ्तर में आने पर रोक लगा दी है- महाराष्ट्र




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !