सबसे ज्यादा कमाई करने वाले यूटूबर

0

आज  हम आपको बताना चाहेंगे ऐसे यूटूबर   के बारे में जो की करोड़ो  कमाते है एक साल के अंदर  और उनको बारे में कुछ रोचक  जानकारी।  

8 साल के रेयान काजी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले यूटूबरो की लिस्ट में-

रेयान काजी का असली नाम रेयान गौन है। उनके चैनल का नाम रेयान वर्ल्ड है। जो 2015 में रेयान के पैरेंट्स ने लॉन्च किया था। उस समय रेयान की उम्र सिर्फ 3 साल थी। लेकिन उस समय भी 22.9 मिलियन सब्सक्राइबर थे।आपको बता दें कि फोर्ब्स के मुताबिक, 2018 में भी वे वीडियो प्लेटफॉर्म से कमाने वाले लोगों की सूची में टॉप पर थे। साल 2018 में उन्होंने यूट्यूब चैनल से 22 मिलियन डॉलर कमाए थे।  इसके अनुसार रेयान ने इस साल यूट्यूब चैनल से 26 मिलियन डॉलर यानी 184 करोड़ रुपए की कमाई की है। 


हम आप को बताना चाहेंगे इंडिया के बेस्ट इनकम वाले यूटूबेर जो की बहुत अच्छी इनकम प्राप्त करते है  यूट्यूब से उनके बारे एक बहुत सिक्योर नॉलेज देंगे हो सकता है आप को आज तक किसी ने न दी हो। 

1. अमित भड़ाना -

करीब 18 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स के साथ अमित भड़ाना YouTube कम्यूनिटी के बीच बहुत लोकप्रिय हैं और वे टॉप इंडिटन YouTube सुपरस्टार्स में से एक हैं। अमित का जन्म 7 सितंबर 1991 को हुआ था, जो भारत के फरीदाबाद के निवासी हैं और उनके पास लॉ की डिग्री है।


2. भूवन बाम-

भुवन बाम नई दिल्ली से हैं, जिनका जन्म 21 जनवरी 1994 को हुआ था। उन्होंने शहीद भगत सिंह कॉलेज से स्नातक किया। 16 मिलियन से अधिक YouTube सब्सक्राइबर्स के साथ भुवन हमारी सूची में एक और सुपरस्टार हैं। उनकी अपार लोकप्रियता के कारण, उनके YouTube चैनल BB Ki Vines ने वेबटवासिया पुरस्कार 2016 में 'YouTube पर सबसे लोकप्रिय चैनल' का खिताब जीता।

 

3. गौरव चौधरी-

7 मई 1991 को जन्मे गौरव अब संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अल गढ़ौद में रह रहे हैं। उन्होंने बीकानेर शहर से बी.टेक किया और फिर बिट्स पिलानी दुबई कैंपस से माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक्स (एम. टेक) में अपना करियर बनाने के लिए दुबई चले गए। अपने चैनल टेक्नीकल गुरुजी के 15 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स के साथ, गौरव चौधरी भारत में सबसे लोकप्रिय YouTubers में से एक है। गौरव ने 2015 में अपना YouTube चैनल शुरू किया और हिंदी में वीडियो पोस्ट करना शुरू किया, जिसमें तकनीक, स्मार्टफोन, समीक्षा, अनबॉक्सिंग आदि के बारे में बात की गई।



4. आशीष चंचलानी-

7 नवंबर 1993 को जन्मे आशीष चंचलानी ने नवी मुंबई के दत्त मेघे कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल की, लेकिन अभिनय करियर में रुचि के कारण उन्होंने पूरा नहीं किया। वह अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने के लिए मुंबई में जॉन अभिनय स्टूडियो में चले गए। आशीष ने अपना YouTube चैनल 2009 में शुरू किया था और वह अपनी मूल गुणवत्ता सामग्री और कॉमेडिक पैरोडी के कारण लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। वर्तमान में इनके चैनल के 15.7 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स है।












5. संदीप माहेश्वरी-

संदीप  माहेश्वरी एक महान प्रेरक वक्ता और उद्यमी हैं। 28 सितंबर 1980 को जन्मे संदीप ने किरोड़ीमल कॉलेज से अपनी स्नातक की डिग्री हासिल की थी। संदीप  माहेश्वरी  आज imagesbazaar.com के CEO हैं। "ब्रिटिश हाई कमीशन के एक डिवीजन ब्रिटिश काउंसिल द्वारा यंग क्रिएटिव एंटरप्रेन्योर अवार्ड" "एंटरप्रेन्योर इंडिया समिट द्वारा साल 2013 में क्रिएटिव एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड" वर्तमान में संदीप माहेश्वरी चैनल के करीब 13.4 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !